घाटशिला, अप्रैल 1 -- गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के पहाड़पुर में चारदीवारी नहीं होने के कारण नन्हे बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि विधालय से सटा बड़ा पहाड़ और कैनाल है।इस विधालय के ईद गिर्द कई बार हाथियों का आना जाना हो चुका है।विधालय गांव से आधा किलोमीटर दूर पर स्थित है विधालय के चारों तरह बड़े पेड़ और जंगल झाड़ियां है ।जो डर का कारण बना हुआ है।विधालय के शिक्षकों में भी बच्चों को लेकर डर बना रहता है कहीं बच्चे विधालय के पीछे जंगल झाड़ियां में खेलने ना जाए।सांप बिच्छू कहीं बच्चे को काट ना लें।विधालय के प्रधानाध्यापिका रमणी महतो का कहना है कि विधालय के पीछे झाड़ियां सहित पत्तों से भरा हुआ है । बड़ा जानवर का तो डर है ही लेकिन साथ ही साथ सांप बिच्छू का भी डर बना रहता है। विभाग को चारदीवारी को लेकर कई बार संज्ञान में दिया है। उन्होंने ...