पटना, फरवरी 27 -- विद्यार्थी परिषद ने जारी किया घोषणा पत्र पटना, मुख्य संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कीlयह घोषणा पत्र छात्र कल्याण एवं परिसर विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया हैl एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन सदैव छात्र हितों के लिए संघर्षरत रही हैlहमारा यह घोषणा पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि पटना विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सुरक्षित वातावरण और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने का संकल्प पत्र हैl घोषणा पत्र में प्रवेश परीक्षा की पुनर्बहाली, छात्राओं के लिए 'पिंक बूथ' व सीसीटीवी निगरानी, सातों दिन केंद्रीय पुस्तकालय, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, सशक्त प्लेसमेंट सेल, डिजिटल शुल्क प्रणाली, ...