पाकुड़, जनवरी 9 -- विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के तालझारी व बीचामहल पंचायत अंतर्गत बड़पोखर, कारियोडीह व झेनागड़िया गांव में सैकड़ों गरीब व असहाय जरुरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों के बीच गुरूवार को झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली ने कंबल का वितरण किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। ताकि इस शीतलहरी में गरीब व असहाय व्यक्ति को ठंड से राहत मिल सके। वहीं कंबल पाकर महिलाओं व बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंबल मिलने से इस कड़ाके भरी ठंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.