घाटशिला, फरवरी 2 -- घाटशिला। संवाददाता घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट (अधिषद्) सदस्य मनोनीत किया गया है। इनका यह मनोनयन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के तहत झारखंड विधानसभा सचिवालय के पत्रांक 01 स्थापना 44/ 2020-91/ विधानसभा, 20 जनवरी 2026 द्वारा किया गया है। इस संबंधी अधिसूचना कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत झारखंड विधानसभा से कोल्हान क्षेत्र के 06 विधायकों को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है। उनमें मझगांव के विधायक निरल पूर्ति, इचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू तथा घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हैं। घाटशिला के विध...