संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसहरा के राजस्व गांव केवटलिया के ग्रामीणों ने विधायक से सड़क की बदहाली दूर कराने की मांग की। इस बाबत अजय मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीणों ने मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी को उनके आवास पर पहुंच कर ज्ञापन दिया।केवटलिया से ग्रामीणों ने विधायक को दिए ज्ञापन में कहा है कि सन 2010 से पहले गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ंजा लगा था। तब से आज तक उस पर किसी प्रकार कोई कार्य नहीं हुआ और खड़ंजा पूरी तरह से टूट चुका है। जिसकी लम्बाई लगभग एक किलोमीटर है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में बड़ी समस्या हो रही है। सड़क न होने से ग्रामीणों व स्कूल जाने वालों बच्चो को बहुत समस्या हो रही है। खराब सड़क पर चलना बहुत ही कष्टदायक हैौ। प्रतिदिन कोई न कोई गिरकर चुटहिल हो जाता है। मामले को संज...