हजारीबाग, जनवरी 13 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग विष्णुगढ़ रोड जो एनएच 522 का हिस्सा है। लाखे मजार दुर्गा मंडप के 50 मीटर आगे और पीछे तक पिछले छह माह से गंदे नाली का पानी सड़क पर पसरा हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोग स्थिति देखकर खूब नाक भौं सिकोड़ते हैं। प्रशासन जनप्रतिनिधि पर खूब सवाल उठाते हैं। अब नगर निगम का चुनाव भी सामने है। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं निकला है। वाहन चालक, बाइक मोटरसाइकिल चालक, टोटो चलाने वाले सभी परेशानी है। पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गंदे नाले के पानी के बीच से लोगों का दुर्गा पूजा गुजर गयी, छठ जैसा महापर्व गुजर गया, दीपावली गुजर गयी, श्रद्धालु गंदे पानी के बीच से चलते फिरते रहे। बारिश के दौरान यहां की स्थिति और खराब हो गयी थी, पूर्व में कुछ दिन के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए पर ...