दुमका, जून 22 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा डिग्री महाविद्यालय का प्रतिनिधि मंडल विधायक आवास पहुंचकर विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सरसाजोल स्थित शिकारीपाड़ा डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध प्रसाद रजक व महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापकों ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्राचार्य ने उन्हें महाविद्यालय में दिनांक 15 मई को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी "जल, जंगल और जमीन" की स्मारिका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. रजक ने क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक विकास तथा जनकल्याण के लिए विधायक श्री सोरेन द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक सदैव क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं जनहित के मुद्दों क...