धनबाद, फरवरी 6 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी में किराया बढ़ाने की मांग को लेकर खेमका कोल कैरियर के अधीन चल रहे हाइवा मालिकों की बंदी चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को हाइवा मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से चिटाही स्थित उनके आवास पर मिला और उनके समक्ष किराये संबंधी अपनी समस्या रखी। विधायक ने ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के निदेशक और बरोरा क्षेत्र के जीएम को फोन कर समस्या का जल्द समाधान करने को कहा। इधर, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रबंधन ने हाइवा मालिकों को गाड़ियों से कंपनी का जीपीएस हटाने के लिए पत्र जारी किया है। साथ ही तीन-चार मालिकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर परिवहन कार्य जबरन बंद कराने का आरोप लगाया है। बता दें कि किराया वृद्धि की मांग को लेकर स्थानीय हाइवा मालिकों ने अपनी-अपनी गाड़ियां खड़ी कर द...