गोरखपुर, मई 28 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। प्रशासक पद की जिम्मेदारी मिलने से ग्राम प्रधान काफी उत्साहित हैं। बुधवार को प्रधान संघ के भटहट ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत चौधरी के नेतृत्व में अन्य प्रधान पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह से मिलकर उनका माल्यार्पण करते हुए योगी सरकार को बधाई दी है। वहीं मंगलवार को प्रधान संघ के भटहट ब्लॉक उपाध्यक्ष बख्शीश अली ने बताया कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में नि:र्वतमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। ग्राम प्रधानों के पास ग्राम पंचायत की बागडोर पहले की तरह रहेगी। यह भी पढ़ें- प्रशासक नियुक्त करने पर जताया आभार इससे पंचायत के विकास कार्यो पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खुशी जाहिर करने वालों में प्रधान दीपू गुप्ता, अजय कुमार नि...