विधायक से नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुमका, जून 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित गुरुजी आवास में बुधवार को विधायक बसंत सोरेन से दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, उपाध्यक्ष मनोज सिंह एवं सभी वार्ड पार्षदों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों ने विधायक बसंत सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से विधायक को अवगत कराया। विधायक बसंत सोरेन ने सभी समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना।उन्होंने दुमका नगर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित बनाने के लिए हर संभव सहयोग एवं आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक से की मुलाकात विधायक ने कहा कि जनहित के कार्यों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.