गोरखपुर, जून 26 -- झुमिला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र अहिरौली से जुड़े देवलापार-पटखौली गांव के दर्जनों लोगों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाकात कर गांव के जर्जर तार, पोल तथा नया ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र पंचायत गोला के वार्ड संख्या 49 की क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा पाठक के प्रतिनिधि अरविंद पाठक के नेतृत्व में गांव के दर्जन भर लोगों ने बड़हलगंज स्थित विधायक आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर मांग किया कि गांव के डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बगल के गांव छितौना से होती है। जिससे हमारे गांव में बिजली बिल्कुल लो वोल्टेज मिलती है। पोल और तार करीब 40 वर्ष पुराना हो चुका है, जिससे हवा के मामूली झोंके से भी हमेशा फाल्ट होता रहता है। लोगों ने बताया कि...