विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन पर सुनवाई 15 को
रांची, जुलाई 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी जीतू चरण राम को मामले में इश्यू फ्रेम (विवादित बिंदु तय करने) का मसौदा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। जीतू चरण राम ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुढ़मू क्षेत्र के 18 ईवीएम मतदान के बाद पूरी रात स्ट्रांग रूम में सुरक्षित नहीं रखे गए। आरोप है कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की मिलीभगत से इन ईवीएम को एक अज्ञात स्थान पर रखा गया, जहां न तो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था थी और न ही प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी थी। याचिका में कहा गया है कि कांके विधानसभा सीट पर जीत-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.