हल्द्वानी, जून 26 -- हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को काठगोदाम क्षेत्र वार्ड-2 व 34 में जन समस्याएं सुनीं और एसआईआर को लेकर लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों के सुझावों को गंभीरता से सुना। विधायक हृदयेश ने समस्याओं के शीघ्र व प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- प्रत्येक वोटर का नाम सूची में हो : सांसद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से अ...