विधायक सुमित ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
हल्द्वानी, जून 11 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर गुरुवार को दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। युवा नेता कमल बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस से बढ़ता जुड़ाव इस बात का संकेत है कि जनता अब केवल घोषणाओं नहीं, बल्कि जमीनी समाधान चाहती है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि आम नागरिक आज भी कई विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.