सिमडेगा, फरवरी 24 -- बानो, प्रतिनिधि। विधायक सुदीप गुड़िया ने विस सत्र में क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए बानो एवं तोरपा प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की। विधायक ने सदन को बताया कि बानो प्रखंड सिमडेगा जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी और तोरपा प्रखंड जिला मुख्यालय खूंटी से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है। दोनों प्रखंड अनुमंडल बनने की सभी आवश्यक अहर्ताएँ पूर्ण करते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने सरकार से बानो एवं तोरपा प्रखंड को शीघ्र अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.