विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से गांव में उपलब्ध हुआ ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, मई 22 -- बानो, प्रतिनिधि।तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के त्वरित पहल और सराहनीय प्रयास से जमतई पंचायत अंतर्गत पटातिरील गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि ग्रामीणों ने विधायक को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। आवेदन के आलोक में विधायक ने गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफाम्रर उपलब्ध करा दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, नामजन जोजो, जुनल जोजो, जोलेन जोजो, अशरफ खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।फोटोपी7:- बानो में गुरुवार को ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उदघाटन करते विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.