चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- बंदगांव। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर इसके साथ ही अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र चम्पावा में एक विशेष पंचायत स्तरीय बैठक विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से विकास योजनाओं का खाका तैयार करना था। ग्रामीणों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने गहन विचार-विमर्श के बाद कुल 85 योजनाओं का चयन किया। चयनित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विधायक निधि और डिएमएफटी फंड का समन्वय किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण और नए सड़क का निर्माण, पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल मीनार और चापाकल की व्यवस्था, कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की छोटी योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.