सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति जनसभा कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपी लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा शुक्रवार को कोर्ट पहुंचे लेकिन बहस नहीं हो सकी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई 15 जनवरी को नियत की है। मामले में विधायक सीताराम वर्मा के साथ खड़ुआन निवासी अजय वर्मा, संतराम वर्मा, शुभम वर्मा, पवन, रंजीत वर्मा भी आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...