पलामू, जुलाई 11 -- विश्रामपुर। विधायक एवं रेहला संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के शासी निकाय के पदेन अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया और कॉलेज कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने प्रभारी प्राचार्य रेणु कुमारी को कॉलेज भवन का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण शीघ्र कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: सहरना डिग्री कॉलेज का डीएम करेंगे निरीक्षण, तैयारी पूरी छात्र-छात्राओं के भविष...