विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने लीज एरिया के लोगों की समस्या उठाई
जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने सोमवार को टाटा लैंड के आरएम प्रवीण कुमार से मिलकर सोनारी, कदमा, बिष्टूपुर व साकची के लीज एरिया में पानी-बिजली कनेक्शन की समस्या उठाई। मिश्रा ने कहा कि काफी संख्या में आवेदन होने के बावजूद लोगों को अब तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर कंपनी के 'दोहरे रवैये' पर भी सवाल उठाया। आरएम प्रवीण कुमार ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी व अशोक सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.