विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी में जर्जर बिजली का पोल बदला
जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। विधायक सरयू राय की पहल पर सोनारी स्थित गांधी रोड में जर्जर बिजली के पोल को विभाग द्वारा बदल दिया गया। स्थानीय लोगों ने रंजीत प्रसाद के माध्यम से विधायक को पोल की खराब स्थिति से अवगत कराया था। विधायक के निर्देश पर 10 जून को पोल बदलकर नया लगाया गया। बस्तीवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। आभार जताने वालों में गुड्डू शर्मा, संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह, भरत प्रसाद एवं संजय प्रसाद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.