हाजीपुर, मई 19 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में विधायक संजय कुमार सिंह ने शारदा सदन पुस्तकालय से पश्चिम की ओर जाने वाली सड़क-नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के तहत पीसीसी सड़क और मजबूत नाला का निर्माण कराया जाएगा।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह सड़क वर्षों पुरानी है। इसके निर्माण से आवागमन की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनता से अपील करते हुए कहा कि जागरूक रहकर निर्माण कार्य पर नजर रखें।

अन्य विकास कार्य उन्होंने बताया कि सड़क और नाला निर्माण के साथ-साथ शारदा सदन पुस्तकालय परिसर में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा, जिससे बरसात के दिन...