देहरादून, फरवरी 6 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं संग गाय माता पर आधारित फिल्म "गोदान" को बसंत विहार स्थित मल्टीप्लेक्स में देखा। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि "गोदान" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय संवेदनाओं का सजीव चित्रण है। फिल्म में गाय माता के प्रति प्रेम, त्याग एवं संघर्ष को अत्यंत मार्मिक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को गहराई से सोचने पर विवश करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...