बागेश्वर, फरवरी 20 -- गरुड़। हल्द्वानी से देहरादून जा रहे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कुछ देर के लिए टीआरसी बैजनाथ में ठहरे। इस दौरान विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी ने उनसे मुलाकात की। लोगों की समस्याओं का एक ज्ञापन भी सौंपा। जिपं सदस्य लोहनी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।अभिभावकों पर महंगी फीस के साथ स्कूल से महंगे दामों में किताबें, यूनीफॉर्म, अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद रावत देहरादून रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.