सिमडेगा, फरवरी 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधानसभा सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियां में पशुओं की अज्ञात बीमारी से हुई मौत को लेकर मामला उठाया है। विधायक ने सदन में सरकार से पूछा कि अज्ञात संक्रामक रोग के कारण गरीब किसानों के पशुओं की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिससे उनका कृषि कार्य भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने तथा बीमारी के कारणों का पता लगाकर शेष पशुओं के संरक्षण एवं उपचार की ठोस व्यवस्था करेगी। यदि हां, तो कब तक और यदि नहीं, तो क्यों। इस पर मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि पशुओं की मृत्यु की सूचना के बाद 10 फरवरी को रांची स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के त्रिस्तरीय जांच दल ने ...