सिमडेगा, फरवरी 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने प्रखंड के डोमटोली पंचायत में 500 मीट्रिक टन और नवाटोली पंचायत में100 मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक गोदामों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि गोदामों का निर्माण स्थानीय किसानों की उपज को सही दामों में खरीद कर उन्हें सही दाम दिलाना है। विधायक ने कहा कि अब किसानों को बाजार में औने पौने दामों में धान, उरद, मड़ुआ आदि को बेचना नहीं पड़ेगा। लैम्पस के माध्यम से किसान अपने सामनों को बेच सकते है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, राकेश कोनगाडी, अमृत डुंगडुंग, तजमुल अहमद, जोगेंद्र मांझी, कुलदीप सोरेंग सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.