विधायक विक्सल के पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, जून 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के पहल पर ऐडेगा पहान टोली में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। बताया गया कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी ग्रामीणों ने विधायक को दी। सूचना के आलोक में विधायक के प्रयास से गांव में गुरुवार को 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। मौके पर राकेश कोनगाड़ी, सुनील खड़िया, फुल्केरिया डांग, जोसेफ सोरेंग, कुलदीप सोरेंग, विनय बिलुंग सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विधायक सुदीप के गुडिया के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.