सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर । नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने बुधवार को विधायक विकास निधि से बनने वाली विभिन्न सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के तहत महानगर के वार्ड नंबर 03 ओजपुरा स्थित मधुबन बिहार में रूपचंद की दुकान से सूरजभान के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड नंबर 21 ब्रह्मपुरी कॉलोनी में माधवराम के मकान से राजपाल सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण तथा वार्ड नंबर 21 में पानी की टंकी के पास रमेश बारदाने की दुकान से अनिल सरिया वाले की दुकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और महानगर भी इस विकास यात्रा का साक्षी बन रहा है। म...