रामगढ़, जून 5 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के तालाटांड़ पंचायत में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो विकास योजनाओं का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इन योजनाओं के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोलिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालाटांड़ में अतिरिक्त दो-दो कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक योजना की प्राक्कलित लागत लगभग 29 लाख रुपये है। इस प्रकार दोनों योजनाओं की कुल लागत लगभग 58 लाख रुपये है। निर्माण कार्य का निष्पादन भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा कि...