रामगढ़, मार्च 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान पतरातू और केरेडारी प्रखंड के कई हाई स्कूलों को अब तक प्लस टू में उत्क्रमित नहीं किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। विधायक ने कहा कि पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा हाई स्कूल, पीएमश्री स्कूल पाली, एसएन हाई स्कूल बरकाकाना, यूएचएस बलकुदरा, यूएचएस डाडीडीह, यूएचएस बिचा और केरेडारी प्रखंड के यूएचएस बुंडू जैसे प्रमुख विद्यालय वर्तमान में केवल दसवीं कक्षा तक ही संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में कोई भी प्लस टू विद्यालय उपलब्ध नहीं है। सदन को संबोधित करते हु...