मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में शहर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील पर अमल करते हुए वाहन छोड़ दिया। जनता से मिलने के लिए वह कार से नहीं निकले बल्कि वह साइकिल लेकर अपने परंपरा कालोनी से निकले। सिक्योरिटी भी साथ चली। विधायक ने कहा कि ईंधन बचाने के लिए सभी को जतन करना चाहिए। पेट्रोल डीजल की समस्या का समाधान काफी हद तक इसी पहल से किया जा सकता है। सभी को मिल कर ईंधन बचाने की मुहिम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा की हमारे पीएम ने जब से अपील की है तमाम लोग अपने वाहन छोड़ कर उनकी अपील पर अमल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विधायक रितेश गुप्ता ईंधन बचाने को साइकिल से निकले सभी को इसके लिए जागरूक होना चाहिए। एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- अब काफिले में नहीं, ई-रिक्शा और बाइक से सफर कर रहे विधायक सांसद यह...