हल्द्वानी, फरवरी 1 -- भीमताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता 75 वर्षीय रेवती देवी पत्नी नारायण सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। हल्द्वानी स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे छह बेटों और दो बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि सोमवार को अंतिम संस्कार रानी बाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.