रांची, फरवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने शुक्रवार को विधानसभा में जिले की जर्जर सड़कों का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से कर्रा-गोबिंदपुर मुख्य पथ समेत अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि कर्रा-गोबिंदपुर मुख्य पथ के टिमडा मोड़ से खरतांगा गांव तक लगभग चार किलोमीटर सड़क का अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण और खराब स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने खूंटी में नदी डीपा से वाईएमसीए पतराटोली तक करीब सात किलोमीटर सड़क की जर्जर स्थिति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.