धनबाद, जून 30 -- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को गोधर स्थित माडा कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में शेखर सिंह, रविन्द्र सिन्हा, राजेश गुप्ता, रंजय सिंह, अभिमन्यु सिंह,  तमाल राय, मनीष पाण्डेय, कपिल पासवान, नवीन वर्मा, आनंद खंडेलवाल, राजा चौरसिया,  बालमुकुंद कुमार, नीतू सिंह,  सुमंत पाठक, नवल सिंह, रमेश वर्मा,  विजय महतो, मनोज चौहान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...