धनबाद, अक्टूबर 3 -- झरिया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस व 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल पर आयोजित 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विधायक रागिनी सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने बस्ताकोला आंबेडकर चौक, राजा तालाब और गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना के बाद स्वयं झाड़ू लगाकर शुरुआत की। विधायक ने कहा कि गांधीजी के स्वच्छता संदेश व पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक कर्तव्य है। अभियान में पप्पू पासवान, अखिलेश सिंह, उमेश यादव, दिलीप भारती, अवधेश साव, पीके सिंह, अजय सिंह, सुनील यादव, मालती पांडेय, गुड्डू सिंह, संजय महतो, अमित साव, गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, सतीश कुमार सिंह, प्रवीण शर्मा, आरती शर्मा, रिशु कुमार, शंकर, पप्पू, सीमा देवी आदि थे। यह भी पढ़ें- ...