विकासनगर, नवम्बर 11 -- लंबे समय से उपेक्षित पड़े डाकपत्थर स्थित खेल मैदान का मंगलवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मैदान की दुर्दशा पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए यूजेवीएनएल और सिंचाई विभाग को मैदान की हालत सुधारने के लिए आवश्यक दिखा निर्देश दिए। दरअसल, विकासनगर के डाकपत्थर में खेल मैदान बनाया गया है। इस क्षेत्र का हर बड़ा कार्यक्रम इसी मैदान में होता है। वीवीआईपी के दौरे के दौरान इसी मैदान में हेलीकॉप्टर आदि उतारे जाते हैं। यहां खेल आयोजन भी होते हैं। लेकिन लंबे समय से यह खेल मैदान उपेक्षित पड़ा है। मैदान में झाडियां उगी हुई है। खेल आयोजन के दौरान यहां खिलाड़ियों के लिए पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। मैदान में बैठने के लिए शेड आदि भी नहीं है। मैदान नशेडियों का अड्डा बना हुआ है। मंगलवार को विधायक मुन्ना सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.