सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- विधायक मुकेश चौधरी ने शाकुंभरी शुगर मिल, टोड़रपुर के किसानों का पेराई सत्र 2024-25 का पिछला गन्ना भुगतान कराने व मिल प्रबंधन द्वारा 2025-26 में पेराई सत्र संचालित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। शाकुंभरी शुगर मिल, टोड़रपुर का रिपेयर व मेंटेनेंस कार्य पूर्ण नही होने के कारण इस सत्र का पेराई सत्र शुरू नही हुआ है। जिसके कारण गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शासन द्वारा मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों की गन्ना आपूर्ति की व्यवस्था अन्य निकटवर्ती मिल में की गई है। मिल प्रबंधन द्वारा पेराई सत्र 2024-25 का बकाया गन्ना भुगतान भी नही किया गया है। जिससे किसानों के सामने आर्थिक तंगी के साथ साथ गेंहू बुवाई की समस्या भी खड़ी है। विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत अव...