रामगढ़, दिसम्बर 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से रामगढ़ महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की महत्त्वपूर्ण मांग रखी। उनकी इस पहल ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य से जुड़ी उम्मीदों को एक नई दिशा दी है। विधायक ममता देवी ने सदन में कहा कि रामगढ़ महाविद्यालय वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद इसका दायरा और क्षमता दोनों बढ़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रामगढ़ और आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 50 से 100 किलोमीटर दूर अन्य जिलों की यात्रा करनी पड़ती है। इससे न केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.