बिजनौर, अप्रैल 24 -- नगीना। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव नारायणपुर छगा जा रहे नगीना विधायक मनोज पारस को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। एसडीएम विजय शंकर मिश्रा व सीओ राजेश कुमार सोलंकी, थाना प्रभारी अवनीत मान भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे विधायक के अंबेडकर नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें कैंप कार्यालय पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव नारायणपुर छगा में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के साथ ही वहां के जाटव समाज के लोगों को बेरहमी से मारा पीटा गया था। यह भी पढ़ें- छावनी बना नारायणपुर छंगा, जगह जगह बेरीकेडिंग गुरुवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल को गांव नारायणपुर छगा जाकर घटना की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.