विधायक मद से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को मिलेगी आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा
सिमडेगा, जून 30 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। कोलेबिरा विस क्षेत्र के ठेठईटांगर प्रखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विधायक विक्सल कोंगाड़ी मद से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। इस एंबुलेंस का संचालन एवं रखरखाव सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया ठेठईटांगर शाखा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। इधर ग्रामीणों ने कहा कि विधायक मद से एंबुलेंस उपलब्ध होने से दूर-दराज के गांवों के मरीजों को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.