विधायक मद से दिव्यांगों को मिलेगी नौ आधुनिक स्कूटी
धनबाद, जून 4 -- धनबाद, संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक निधि मद से नौ आधुनिक तीन पहिया स्कूटी उपलब्ध कराने के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल ने अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया है। सूचना के अनुसार झरिया विधायक रागिनी सिंह की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष-2025-26 के तहत दिव्यांग लाभुकों के लिए नौ आधुनिक तीन पहिया स्कूटी की आपूर्ति की जाएगी। कोटेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया 12 जून की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में संपन्न होगी। वहीं प्राप्त कोटेशन दोपहर तीन बजे खोले जाएंगे। योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.