गुमला, फरवरी 25 -- गुमला संवाददाता। चैनपुर प्रखंड में नल-जल योजना को लेकर भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है। पेयजल विभाग की जिस योजना पर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए,उसी योजना से जुड़े गांवों के लोग आज भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात यह हैं कि परियोजना पर अब तक भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद घरों तक न तो नल पहुंचे और न ही जलापूर्ति शुरू हो सकी। विधायक भूषण तिर्की ने इस मामले को विधानसभा में उठाते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में बताया कि चैनपुर प्रखंड के लिए नल-जल योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। विभागीय अभिलेखों के अनुसार अब तक लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च भी कर दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ग्रामीणों के घरों में न त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.