हल्द्वानी, जून 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता मुखानी मंडल में रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सोमवार आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक बंशीधर भगत ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के विजन को जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत को विकास के नए आयाम दिए हैं। आज हम विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विन्देश गुप्ता ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, आनंद सिंह दरम्वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का जीना, ...