हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने शनिवार को बसानी गांव में 30 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जिसका आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा। विधायक भगत ने कहा कि यह केवल सदस्यता ग्रहण नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता का भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रहित की नीति तथा विकास कार्यों पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण हर वर्ग का विश्वास भाजपा के प्रति निरंतर बढ़ रहा है। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.