काशीपुर, सितम्बर 23 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से हमला किया गया, वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव, विधायक तिलकराज बेहड़ ने हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी है। उनके साथ जिस तरह का अशोभनीय व्यवहार किया गया, वह केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तराखंड की जनता के जनादेश का अपमान है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: किच...