रुद्रपुर, मार्च 11 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा सदन में नियम-300 के अंतर्गत लावारिस पशुओं की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि किच्छा समेत पूरे उत्तराखंड में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस पशुओं के खुले में घूमने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पशुओं के घूमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से रात के समय अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई स्थानों पर पशु सड़कों के बीच बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। बेहड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस ...