रुद्रपुर, फरवरी 25 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने किच्छा विस क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर विभागीय टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को बेहड़ ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 में किच्छा विस क्षेत्र में राज्य योजनाओं से स्वीकृत सड़कों के टेंडर 20% से लेकर 40-41% तक कम दरों पर स्वीकृत किए गए हैं। अत्यधिक कम दरों पर दिए गए टेंडरों के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। हाल ही में निर्मित कई सड़कें शुरुआती दौर में ही उखड़ने लगी हैं। बेहड़ ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद न...