रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा। शनिवार को यूपीएससी में 46वीं रैक प्राप्त करने वाली बसंत गार्डन निवासी शाम्भवी तिवारी के आवास पर पहुंचकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने उन्हें पौधा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का चित्र भेंट किया। साथ ही शाम्भवी के पिता सुशील कुमार तिवारी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक बेहड़ ने कहा कि शाम्भवी की ऐतिहासिक सफलता किच्छा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, डॉ. ध्रुव पांडे व सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...