रुद्रपुर, मार्च 5 -- किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बेहड़ ने समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, कांग्रेस पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, जितेंद्र संधू, निर्मल सिंह हंसपाल, भजन सिंह, डिंपल सिंह, अशोक सिडाना, विनोद सिडाना, हरविंदर मोंटी, नरेश खुराना, राकेश खुराना, सुखविंदर सिंह, उमेश अग्रवाल, रिंकल अग्रवाल, सनी अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...