रुद्रपुर, मई 16 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 28.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। शनिवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम चकौनी में 19.98 लाख रुपये से निर्मित मार्ग और चार लाख से बने गुरुद्वारे के टिन शेड, ग्राम पक्की खमरिया में 5 लाख से बने गुरुद्वारे के टिन शेड व वॉशरूम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। बेहड़ ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर लगातार विकास कार्य करते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य सड़कों और विकास कार्यों के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। हाईवे और बड़ी सड़कों का निर्माण हो रहा है। आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता...